स्मॉग टावर क्या है? कैसे करता है हवा को साफ यहां जाने
स्मॉग टावर बड़े पैमाने पर हवा को साफ करने के लिए डिजाइन की गई संरचनाएं हैं आजकल दिल्ली में लगा स्मॉग टावर काफी चर्चा में है, दरसल सन 2019 में, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली सरकार को वायु प्रदूषण से निपटने के लिए स्मॉग टावर लगाने की योजना बनाने का निर्देश दिया था। अदालत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही थी। क्या आप जानते है कि स्मॉग टावर क्या होता है, कैसे काम करता है? स्मॉग टावर क्या है? स्मॉग टावर बड़े पैमाने पर हवा को साफ करने के लिए डिजाइन की गई संरचनाएं हैं। प्रदूषित हवा के स्मॉग टावर में प्रवेश करने के बाद, इसे वातावरण में पुन: छोड़ने से पहले कई परतों द्वारा साफ किया जाता है। वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए स्मॉग टावरों को बड़े पैमाने पर वायु शोधक के रूप में उपयोग किया गया है। हवा को सोखने के लिए एयर फिल्टर की कई परतें इसमें लगाई जाती हैं। फिल्टर प्रदूषित हवा को सोखने के बाद फिर ...

Comments
Post a Comment