Success Story Of IAS Topper Shubham Gupta
Shubham Gupta: कई लोगों का लक्ष्य यूपीएससी में अच्छी रैंक प्राप्त कर आईएएस अफसर बनना होता है. वह अच्छी रैंक ना आने पर बार-बार यूपीएससी की परीक्षा देते हैं. उनमें से अधिकतर लोगों को सफलता भी मिल जाती है. ऐसी ही कहानी राजस्थान के जयपुर के रहने वाले शुभम गुप्ता की है, जिन्हें यूपीएससी में पहली बार सफलता तो मिली लेकिन रैंक के अनुसार इंडियन अकाउंट सर्विस के लिए चुना गया. ऐसे में उन्होंने आईएएस अफसर बनने के लिए चार बार परीक्षा दी. चौथे प्रयास में उनकी ऑल इंडिया रैंक 6 आई और आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा हो गया. साधारण परिवार से निकलकर यहां तक पहुंचे शुभम का परिवार आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं था और यही कारण रहा कि उन्होंने बचपन से ही संघर्ष करना शुरू कर दिया. इंटरमीडिएट के बाद शुभम ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली आ गए. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने मास्टर्स में दाखिला ले लिया और इसी दौरान उनका यूपीएससी में सिलेक्शन हो गया. उनकी ऑल इंडिया रैंक 366 रही, जिसके मुताबिक उन्हें अकाउंट सर्विसेज के लिए चुना गया. हालांकि उन्होंने नौकरी ज्वाइन क...
Comments
Post a Comment